चतरा, फरवरी 11 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के दुआरी गांव के खाता संख्या 186 व दो, प्लॉट नंबर 2322 रकबा करीब 1.33 व 1.16 एकड़ भूमि को ले दो गुटों में तनाव उत्पन्न हो गई। विवाद बढ़ता देख अंचल अधिकारी के त्वरित कार्रवाई करते हुए। विवादित स्थल पर चाहर दिवारी निर्माण कार्य को मामले की जांच होने तक रोक लगा दिया है। जबकि दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को ले कहा गया है। बताया जाता है कि गांव के जुमराती मियां के नाम पर खाता संख्या 186, प्लॉट नंबर 2322 रकबा 1.33 एकड़ भूमि बंदोबस्त है। उक्त भूमि पर कब्रिस्तान है। जिसकी घेराबंदी का कार्य किया जा रहा था। वही गांव के कन्हाई भुइयां के नाम पर खाता संख्या दो, प्लॉट नंबर 2322 रकबा 1.16 एकड़ भूमि दर्ज है। उक्त भूमि को ले दोनों पक्ष के विवाद काफी बढ़ गया। दोनों पक्षों की विवाद निपटारा को ले मंगलवार को...