रुद्रपुर, दिसम्बर 12 -- सितारगंज। भूमि विवाद के चलते युवक पर हुए हमले में पांच लोगों को नामजद किया है। ग्राम साधुनगर निवासी लाल बिहारी गौतम पुत्र बुद्ध प्रसाद ने गुरुवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसी के गांव निवासी दिनेश और विनोद पुत्र मोहन प्रसाद से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। सात दिसंबर को उसका पुत्र अनिल रास्ते से जा रहा था। तभी दिनेश, विनोद, प्रेमलता, ऋषभ और रूपेश उसके पुत्र अनिल को जबरदस्ती रास्ते से खींचकर अपने घर ले गए। वहां उससे मारपीट की। धारदार हथियार से उसके सिर पर भी हमला किया। उसे इलाज के लिए उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया गया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.