कौशाम्बी, दिसम्बर 20 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चायल तहसील परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने संयुक्त रूप से की। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 32 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ भेज दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, आवास, पेंशन, विद्युत एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने ...