हमीरपुर, मई 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम घनश्याम मीणा ने संबंधित विभागों को शासन की गाइडलाइन के मुताबिक कार्य करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने की नसीहत दी। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.कलाम सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने वाणिज्य कर विभाग स्टांप एवं पंजीयन विभाग आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग खनन विभाग, विद्युत विभाग, मंडी समिति, नगरीय निकायों की वसूली की समीक्षा की तथा लक्ष्य के सापेक्ष वसूली को प्राप्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कर करेत्तर से संबंधित सभी विभागों द्वारा प्रवर्तन कार्यों को बढ़ाया जाए तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष के अंतर्गत वसूली का जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है, उसको समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। कहा कि सभी विभाग मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में विभागीय योजनाओं की प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.