वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि भूमि विवाद और अतिक्रमण की शिकायत का राजस्व अधिकारी और पुलिस कर्मचारी मौके पर जांच के बाद निस्तारण करें। इसमें लापरवाही मिली तो सम्बंधित अफसरों और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह शनिवार को राजातालाब तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिकायती पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता पर समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण करें। शिकायतकर्ता की संतुष्टि ठीक नहीं तो सम्बंधित समाधान अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर कुछ प्रकरण ऐसे होते हैं, जिसकी शिकायत कई बार आती है। शिकायतकर्ता का कहना होता है कि उनको सुना नहीं गया है अथवा वे संतुष्ट नहीं है, ये अत्यन्त आपत्तिजनक हैं। सुनवाई के दौरान 231 प्रार्थना पत्रों में से 12 का मौके...