रामपुर, जनवरी 31 -- शाहबाद। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा राजकुमार गुप्ता के बिलारी रोड स्थित प्रतिष्ठान पर नव निर्वाचित भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी का फूल माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। सभी ने अध्यक्ष से यह अपेक्षा की कि वह बैंक से संबंधित किसानों की सभी समस्याओं का निराकरण कराएंगे और उन्हें लाभकारी योजनाओं का लाभ भी दिलवाएंगे। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, प्रधान पप्पू प्रजापति, ज्ञान सिंह, चंद्रपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, सुरेश दिवाकर, ओम प्रकाश, रमेश लोधी, अमित चंद्रवंशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...