उन्नाव, जनवरी 9 -- असोहा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत धौरहरा में 9.45 लाख की लागत से दो बीघा भूमि पर बन रहे खेलकूद मैदान का शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक अनिल सिंह के प्रतिनिधि मोहन सिंह व ब्लॉक प्रमुख आनंद गुप्ता ने भूमि पूजन में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों को बेहतर प्रैक्टिस के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर में खेलकूद मैदान का निर्माण होना है। इसको लेकर शुक्रवार को यहां भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर दिनेश कनौजिया, ललित सिंह, नागेंद्र सिंह, सुनील लोधी, गया प्रसाद, शिव प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...