बाराबंकी, मई 19 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हडौरी में स्थित एक निजी भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा करने के लिए बनाई गई बाउंड्री तोड़ दी। मना करने पर विपक्षी ने जमीन मालिक को धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लखनऊ के इन्दिरानगर शिवाजीपुरम कॉलोनी निवासी स्वप्निल श्रीवास्तव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 2505.06 वर्गमीटर भूमि है। इसपर वह काबिज हैं। प्लॉट के चारों ओर पक्की बाउंड्री बनी हुई है। इन्होंने बताया कि 13 मई की शाम लगभग पांच बजे लखनऊ आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पीछे की ओर से बाउंड्री की दीवार को तोड़ने लगे। पीड़ित ने बताया जब उन्होंने बाउंड्री तोड़ने से रोका तो विपक्षी ने उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि यह पूरी घटना इनके प्लॉट पर कब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.