रुद्रपुर, जनवरी 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के प्रॉपटी डीलर पर दो अलग-अलग गांव के लोगों से भूमि खरीदने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि प्रॉपटी डीलर ने बिचौलिया के जरिये उनसे कई एकड़ जमीन खरीदी और उसकी रजिस्ट्री करा ली। डीलर के दिए गए चेक बाउंस हो गए और उनके खाते में पैसे नहीं आए। शिकायत करने पर धमकी दी गई। कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और शिकायती पत्र सौंपा। ग्राम रायपुर निवासी दो भाई गुरमीत सिंह और खेम सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी लगभग 2.5 एकड़ कृषि भूमि बिचौलिया के जरिये रुद्रपुर निवासी प्रॉपटी डीलर को 2 करोड़ 7 लाख 80 हजार रुपये में बेची। आरोप है कि रजिस्ट्री से पहले दो अलग-अलग बैंक के चेक दिए गए, लेकिन 15 मार्च और 18 अप्रैल 2025 को रजिस्ट्री हो जाने के बावजूद एक भी चे...