आगरा, अप्रैल 22 -- तीर्थ नगरी के निकटवर्ती गांव होडलपुर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के संबंध में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एसडीएम न्यायिकि विनोद जोशी को सौंपा है। मंगलवार की सुबह होडलपुर के रहने वाले दिनेश, रामखिलाड़ी आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि होडलपुर में नवीन परती की भूमि की पैमाइश के आदेश कासगंज के तहसीलदार के द्वारा दिए गए। जिसके बाद पांच सदस्यीय टीम मौके पर भूमि की पैमाइश करने गई। राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश सही तरीके से नहीं की है। भूमि की पैमाइश राजस्व व पुलिस टीम की मौजूदगी में कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.