मैनपुरी, जनवरी 5 -- संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील भोगांव में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जन-शिकायतें सुनीं। ग्राम बसावनपुर निवासी सत्यवीर ने बताया कि उसने ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त, शाखा भांवत से लिया गया ऋण पूर्ण रूप से चुका दिया है। बैंक द्वारा तहसील को अदायगी की सूचना भी भेज दी गई, फिर भी उसकी भूमि को बंधक-मुक्त नहीं किया जा रहा था। डीएम ने मौके पर ही राजस्व अभिलेखों से भूमि को बंधक-मुक्त करवाकर राहत प्रदान की। ग्राम मक्खनपुर निवासी रेशम देवी ने बताया कि उसकी जमीन की खतौनी में भूलवश नाम रेशमा देवी अंकित हो गया है। साक्ष्य प्रस्तुत करने पर डीएम ने तत्काल नाम दुरुस्त कराकर फरियादी को राहत दी। डीएम ने कहा कि जनपद में जन-समस्याओं के निस्तारण की प्रगति संतोषजनक है, लेकिन भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। पैमाइश के बाद पुनः कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.