गंगापार, फरवरी 9 -- आवास विकास परिषद द्वारा भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। सोमवार को टिकरी की बाग में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू पासी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) प्रयागराज मंडल की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों की उपजाऊ जमीन किसी भी कीमत पर आवास विकास परिषद को अधिग्रहण नहीं करने दी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि खेती ही किसानों की आजीविका का मुख्य साधन है और उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण से किसानों का भविष्य संकट में पड़ जाएगा। टिकरी, अकबरपुर उर्फ गंगागंज, मूसेपुर, दुबरा, जगदीशपुर सहित आसपास के गांवों से पहुंचे किसानों ने एकजुट होकर हुंकार भरी और एक स्वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.