औरंगाबाद, अक्टूबर 24 -- भारतमाला परियोजना के तहत पिछले दो वर्षों में हुए भूमि अधिग्रहण और लहलहाती फसलों को बिना मुआवजा रौंदे जाने के विरोध में किसानों ने चिंतावन बिगहा गांव में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रो. जयराम सिंह ने की जबकि सभा का संचालन भाकियू सदस्य राजकुमार सिंह ने किया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के बिहार-झारखंड प्रभारी दिनेश कुमार सिंह और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अशोक प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। किसानों ने बैठक में स्थानीय विधायक का विरोध किया। साथ ही एनडीए उम्मीदवार का भी बहिष्कार करने की बात कही। किसानों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से उनकी भूमि पर बिना मुआवजा कब्जा किया गया और फसलें ट्रैक्टर व पोकलेन से रौंद दी गईं। बावजूद इसके किसी भी पार्टी का नेता उनके पक्ष में नहीं खड़ा हुआ। प्रदेश प्रभारी ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.