किशनगंज, दिसम्बर 24 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के डेरामारी पंचायत के डेरामारी पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को पंचायत के 16 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चे का वितरण किया गया। डेरामारी पंचायत के मुखिया मो शाहबाज आलम ने भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा सौंपा। इस दौरान मुखिया मो. शाहबाज आलम ने बताया कि बिहार सरकार के अभियान बसेरा के तहत ग्राम पंचायत डेरामारी के महादलित टोला के 16 महादलित गरीब भूमिहीन को बासगीत पर्चे दिए है। प्रत्येक भूमिहीन परिवार को पंचायत क्षेत्र के धनपुरा मौजा में आवासन के लिए दो -दो डिसमिल जमीन उपलव्ध कराई गई। मौके पर मुखिया मो शाहबाज आलम, राजस्व कर्मचारी इस्लामुद्दीन, वार्ड सदस्य साहिमुद्दीन,शोएब आलम,बाटुल शर्मा, लाभुक कबूतरी देवी,बबीता देवी, सरजमणि देवी,कॉली देवी, विजया देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.