जामताड़ा, अक्टूबर 14 -- कुंडहित,प्रतिनिधि। प्रखंड के लायकापुर गांव के पहाड़िया टोला में सेविका एंव सहायिका के चयन को लेकर सोमवार को दुसरी बार आमसभा आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार पहाड़िया समुदाय के लिए स्वीकृत हुए इस नए आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र के भूमिहीन ग्रामीणो ने जमीन की मांग को लेकर उपस्थिती पंजी में हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दूसरी बार आयोजित हुई आमसभा रद्द हो गई। ग्रामीणो का कहना है कि सरकार पहले हम भूमिहीन पहाड़िया लोगों को जमीन मुहैया कराएं उसके बाद ही हम लोग आमसभा में शामिल होंगें। गौरतलब है कि लाइकापुर पहाड़िया टोला में रहने वाले काफी लोग भूमिहीन हैं। उनके पास सरकारी योजना से मिले आवास की भूमियो को छोड़कर अन्य कोई भूमि उपलब्ध नहीं है। बाल विकास परियोजना के नियम के अनुसार आमसभा में मौजूद लोगों को पहले ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.