मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण परिषद के सचिव केशव कुमार मिंटू ने कहा कि बिहार सरकार ने जातीय जनगणना सहित अन्य सरकारी अभिलेखों में छेड़छाड़ कर उनके जातीय अस्तित्व पर संकट पैदा कर दिया है। अभिलेखों में सुधार के लिए संगठन जल्द ही एक वृहद चिंतन शिविर कर इस मुद्दे पर आंदोलन करने का निर्णय लेगा। मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर मिंटू ने कहा कि सरकार अपने द्वारा अवैध तरीके से सृजित सरकारी अभिलेखों में भूमिहार ब्राह्मण का जातीय नाम जो पूर्व से अभिलेखों में है, उसे अभी तक दर्शित नहीं किया है। यह किसी खास जाति को सरकार की ओर से प्रताड़ित करने जैसा है। जब तक पूर्व के अभिलेखों में अंकित जातीय नाम वर्तमान अभिलेख में दर्शित कर प्रकाशित नहीं कर दिया जाता, तब तक उसके प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना से इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.