मधुबनी, फरवरी 7 -- हरलाखी,एक संवाददाता। सोठगांव में भूमिविवाद को लेकर दो पक्षों की ओर से हरलाखी थाने में मारपीट का केस दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की पिंकी देवी ने अपने ही दियाद शिवनारायण झा, आनंद झा, चंदन कुमार व ममता देवी समेत अन्य पर पीलर तोड़ने से रोकने पर मारपीट करने का आरोप लगाई है। दूसरे पक्ष की तारा देवी ने भी आलोक कुमार झा, लक्की कुमार झा, सुधांशु कुमार झा व पिंकी देवी समेत अन्य लोगों पर अपने जमीन में चापाकल का पानी बहाने से रोकने पर मारपीट करने का आरोप लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...