रुद्रपुर, अक्टूबर 27 -- सितारगंज, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार को सितारगंज के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही कई नए कार्यों का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में मंत्री बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज को प्रदेश का विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने अब तक हुए कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि नगर के विकास और जनता की सेवा के लिए वह समर्पित हैं। हर गली और मोहल्ले को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनका संकल्प है। उन्होंने बताया कि प्राचीन भूमिया देवी मंदिर के आसपास लगभग 21 लाख की लागत से टाइल्स बिछाने का कार्य किया जा रहा है। मंत्री बहुगुणा ने इस कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा वार्ड नंबर 6 में भी विभ...