नैनीताल, फरवरी 10 -- भवाली, संवाददाता। भूमियाधार खुपी क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शाम होते ही गुलदार का घरों के नजदीक दिखाई देना आम हो गया है, जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान मीनाक्षी टम्टा ने इस समस्या को लेकर वन विभाग को ज्ञापन सौंपा। बताया कि गुलदार की मौजूदगी से स्कूली बच्चों, जंगल से घास लेने जाने वाली महिलाओं और बुजुर्गों की जान को खतरा बना हुआ है। ग्रामीण डर के कारण शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। बताया कि गुलदार कई बार गांव के बेहद करीब देखा जा चुका है। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से गांव के तोकों में तत्काल पिंजरा लगाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन को चेताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...