कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- पइंसा, हिन्दुस्तान सवांद। सिराथू तहसील क्षेत्र के बम्बूपुर निवासी एक किसान ने भूमिधरी बाग में पीडब्ल्यूडी द्वारा जबरन सड़क बनाए जाने का आरोप लगाया है। सड़क बनने के बाद मुआवजा के लिए पीड़ित तहसील का चक्कर काट रहा है पर आज तक कोई सुनवाई नही हुई है। मुआवजा न मिलने से किसान दर-दर भटकने को मजबूर है। सिराथू तहसील क्षेत्र के बम्बूपुर निवासी देवमुनी सिंह पुत्र गुलजारी लाल सिंह उपजिलाधिकारी सिराथू से मिले। शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा उसकी दस बिस्वा भूमिधरी बाग में वर्ष 2022 में जबरन सड़क बना दी गई है। सड़क बनाये जाते समय मुआवजा दिये जाने की बात कही गई थी। तत्कालीन लेखपाल महेश प्रसाद ने रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को दिया कि किसान के छ: बिस्वा भूमि पर सड़क बनाई गई है। उपजिलाधिकारी सिराथू ने किसान को बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.