गाज़ियाबाद, अप्रैल 26 -- लोनी। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है।लोनी में भूमिगत लाइन में फाल्ट होने के कारण 12 घंटे बिजली गुल रही। इससे करीब दस हजार लोगों ने परेशानी झेली। परेशान लोगों ने शनिवार सुबह उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। वहीं गाजियाबाद और ट्रांस हिंडन क्षेत्र में भी बिजली कटौती रही। दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित लोनी थाने के सामने भूमिगत केबल में फाल्ट हो गया। इससे लाल बाग उपकेंद्र से इंद्रापुरी, बलराम नगर, लाल बाग और गिरी मार्किट कालोनी में आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार रात करीब 11 बजे बिजली चली गई थी। लोगों ने विद्युत अधिकारियों को कई बार फोन किए, लेकिन जवाब नहीं दिया। गर्मी में रात भर बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। सुबह घरों में टंकी का पानी खत्म हो गया। सुबह करीब 10 बजे तक बिजली न आने पर लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.