नई दिल्ली, फरवरी 21 -- -मार्ग पर जीआरजी सर्किल से पीएम सर्किल के बीच मेट्रो का निर्माण पूर्ण होने तक लागू रहेगा प्रतिबंध नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के व्यस्ततम मार्गों में शामिल पंडित पंत मार्ग सोमवार से कई महीनों के लिए जीआरजी सर्किल से पीएम सर्किल के बीच यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। भूमिगत युगे युगीन भारत मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के लिए ऐसा किया जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि स्टेशन का निर्माण पूरा होने तक रोड बंद रखा जाएगा। ऐसे में इस मार्ग के रास्ते जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। ये रहेगा वैकल्पिक मार्ग ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि गोल डाक खाना की ओर से आने वाले वाहनों को डॉ. बिशम्बर दास मार्ग से गुरुद्वारा रकाबगंज रोड होते हुए चर्च लेन के रास्ते चर्च रोड की ओर भेजा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.