कन्नौज, जून 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन औनू गुट की बैठक में जिला प्रशासन से मांग की गई है कि हलीमा बीबी का मुद्दा उठाए जाने को लेकर भूमाफिया अब किसान नेताओं को जानमाल की धमकी दे रहे हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जाए। भाकियू औनू गुट के जिलाध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि हलीमा बीबी की लगभग 30 एकड़ से अधिक भूमि जो कि नगर व देहात क्षेत्र में है। उसको सुरक्षित कर कब्जा मुक्त कराया जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीशचंद्र दुबे ने कहा कि हलीमा बीबी सी जुड़े संपत्ति को शीघ्र ही शत्रु संपत्ति घोषित किया जाए। उन जमीनों पर हुए कब्जों का हटवाया जाए। भूमाफियाओं द्वारा दी जा रही धमकियों को देखते हुए सुरक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान युवा मंडल अध्यक्ष अनुज दुबे, जिला सचिव सुबोध शुक्ला, मंडल मंत्री सागर प्रांशू, युवा जिला सचिव अभिषेक कुमार, जिला सचि...