मधेपुरा, फरवरी 5 -- मधेपुरा नगर संवाददाता। शहर के भूपेंद्र चौक स्थित समाजवादी चिंतक भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। मौके पर मौजूद भूपेंद्र बाबू की पुत्रवधु मधुलता यादव ने कहा कि भूपेंद्र बाबू न केवल समाजवादी चिंतक थे बल्कि गरीबों के उत्थान के लिए आजीवन प्रयत्नशील रहे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र बाबू ने समाज के निचले तबके के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भूपेंद्र बाबू की पौत्री ज्योत्सना शेखर , श्रीरानी शेखर, कल्याणी शेखर, श्रावणी शेखर, पौत्र जयानंद शेखर ने कहा कि भूपेंद्र बाबू के विचारों को जन जन तक पहुंचाएंगे। पंसस रणधीर कुमार एवं इंदु बाबू ने कहा कि भूपेंद्र बाबू ने समाज में फैली कुरुतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। वार्ड पार्षद शशि यादव एवं विनोद कुमार यादव ने कहा कि भूपेंद्र बाबू के विचारों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.