मधेपुरा, फरवरी 2 -- मधेपुरा निज संवाददाता । महान समाजवादी नेता भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती पर विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. बीएस झा ने किया। उन्होंने कहा कि महामना भूपेंद्र नारायण मंडल अपने आपमें एक संस्था थे।‌ उनके विचारों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कुलपति ने कहा कि मधेपुरा समाजवाद एवं सामाजिक न्याय का धरती रही है। लेकिन हमें आज आत्ममूल्यांकन करना होगा कि हम वर्तमान समय में कहां हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र बाबू ने सामंती जमींदार परिवार में जन्म लिया था। इसके बावजूद उन्होंने समाजवाद एवं सामाजिक न्याय के लिए काम किया। वे हमेशा सदन से लेकर सड़क तक आम लोगों की आवाज को बुलंद करते रहे। कुलपति ...