हरिद्वार, मार्च 18 -- हरिद्वार, संवाददाता। भूपतवाला वार्ड नंबर 2 की पार्षद सुनीता शर्मा ने बाल विकास परियोजना अधिकारी से मिलकर भूपतवाला में नया आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि भूपतवाला वार्ड की आबादी लगभग 12,000 है, लेकिन यहां एक आंगनबाड़ी केन्द्र गायत्री विहार कॉलोनी में चल रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को धरातल पर उतारने के लिए उत्तराखंड सरकार ने महालक्ष्मी किट जैसी योजनाएं शुरू की हैं। नया आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाने से गरीब, वंचित और शोषित वर्ग की महिलाओं और बच्चों को लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.