हापुड़, फरवरी 20 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम ने दिसंबर माह में एक कंपनी के गोदामों से बिक्री किए जाने वाले भुने चने के चार सैंपल भरे थे। सैंपलिंग की जांच के दौरान चने में हानिकारक ओरामाईन रंग मिला पाया गया है। यह कैमिकल चमड़ा और कपड़ा रंगने के काम आता है। ऐसे में करीब 1950 किलो चना सीज कर दिया गया है। साथ ही न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम द्वारा दिसंबर में दिल्ली रोड स्थित कंपनी के शोरूम और गढ़ रोड स्थित कंपनी के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान चने के चार सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए थे। वहीं टीम ने संदेह होने पर चारों स्थानों पर करीब 1950 किलो चना सीज भी कर दिया था। अब विभाग को सैंपल के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें भ...