हापुड़, अगस्त 21 -- हापुड़। मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर एक सैनिक के साथ मारपीट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों ने बुधवार को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्यवाही को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। पूर्व वारंट आफिसर मनबीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति भारतीय सेना के सर्वोच्च कमांडर है, सैनिकों के मान व सम्मान की रक्षा करना उनका दायित्व है। सेना के जवान अनुशासित सिपाही होने के कारण कभी कानून अपने हाथ में नहीं लेते है। लेकिन देशभर के टोल प्लाजा पर सैनिकों के साथ सम्मान जनक व्यवहार नहीं किया जाता है। भूनी टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा सैनिक के साथ किया गया व्यवहार परकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि भूनी टोल प्लाजा प्रकरण के दोषियों पर रासुका लगाई जाए। टोल प्लाजा संचालक व सुपरवाइजर की गिरफ्तारी हो। एनएचएआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.