कौशाम्बी, मार्च 8 -- भेलखा में भूदान की लगभग 27 बीघा जमीन गलत तरीके से लोगों ने अपने नाम चढ़वा ली थी। छह नंवबर वर्ष 2024 को तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नाम निरस्त करते हुए जमीन को भूदान के खाते में दर्ज करा दिया था। अब इस मामले में डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने लेखपाल व तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। मंझनपुर तहसील के भेलखा गांव में भूदान की बड़े पैमाने पर भूमि थी। भूदान की 26 बीघा 18 विस्वा भूमि अजय अग्रवाल पुत्र नारायण दास, मुख्तारआम रचना अग्रवाल पत्नी अमित अग्रवाल निवासी प्रयागराज के अलावा सावित्री देवी, शांति देवी, मीना देवी, मो. ईशा और सरला देवी के नाम कर दिया गया था। भूदान की जमीन बिना किसी आवंटन के ही नाम चढ़ने की शिकयत हुई तो प्रकरण की जांच कराई गई। तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नामों को खारिज कराकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.