प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ठेगुआ निवासी श्रीराम प्रजापति का उसके पड़ोसियों से पुराना विवाद है। आरोप है कि पड़ोसी लाठी डंडा लेकर उसके घर में घुस गए। देवी देवताओं की तस्वीर फाड़ दिया। घरेलू सामान तोड़ डाले। विरोध करने पर उसे व परिवार के अन्य सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। उधर भैदपुर निवासी दिनेश सरोज का आरोप है कि उसकी पत्नी अनीता पड़ोसी के घर के सामने से जा रही थी। इस दौरान पड़ोसी लाठी लेकर उसे मारने पीटने लगे। पत्नी के शोर पर वह दौड़े तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.