निज संवाददाता, जनवरी 8 -- बिहार के नवादा जिले के रजौली में भूत-पिशाच के मुद्दे पर एक परिवार में खूनी झगड़ा हो गया। पुराना बस स्टैंड स्थित सती स्थान मोहल्ले में गुरुवार को एक ही परिवार में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गोतिया के बीच भूत-पिशाच को लेकर उपजे विवाद के कारण हुई। मृत महिला की पहचान सती स्थान निवासी सुधीर चौधरी की 35 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में मौजूद मृतका के परिजन संटू कुमार ने बताया कि बीते 3-4 दिनों से नरेश चौधरी और महेंद्र चौधरी के घर से गोतिया सुधीर चौधरी की पत्नी किरण देवी एवं भाभी ललिता देवी के साथ भूत-पिशाच करने का आरोप लगाकर झगड़ा किया जा रहा था। गुरुवार को विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया ...