मेरठ। (परतापुर), अप्रैल 13 -- यूपी के मेरठ में पिछले चार दिनों से पूरे परिवार पर भूत-प्रेत का साया बताकर सड़क पर हंगामा करने वाले परिवार के पांच सदस्यों में से 20 साल के युवक की रविवार को अचानक मौत हो गई। उसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने शनिवार को हाईवे पर हुए हंगामे के बाद पूरे परिवार को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया था। सुबह युवक की हालत बिगड़ी तो पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। रिठानी निवासी ओमप्रकाश उर्फ टिल्लू, उनका बेटा अनुज, अजय की बेटी प्रीति, टिल्लू की मां पिछले चार दिन से पूरे परिवार पर भूत प्रेत का साया बताकर सड़क पर हंगामा और पत्थरबाजी कर रहे थे। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.