सहारनपुर, सितम्बर 15 -- सहारनपुर। शहर के धोबी घाट स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को सुहागिन महिलाओं ने पूरे श्रद्धा भाव से जितिया पर्व मनाया। सुबह से ही महिलाएं स्नान कर पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मंदिर पहुंचीं और भगवान शिव व जुतिया माता की पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने पुत्रों की लंबी आयु और परिवार की मंगलकामना हेतु निर्जला उपवास रखा। मंदिर परिसर में सामूहिक कथा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। देर शाम व्रत का पारण कर पुनः सामूहिक पूजा की गई। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति और धार्मिक माहौल से सराबोर रहा। गायत्री देवी, पूनम, पुष्पगिरी, ओमकलगिरी, पूजा गिरी, बीरू, टुनटुन देवी, प्रमिला, उषा देवी, मनीता, राशि गिरी, अनिता, बॉबी, बिंदु देवी, कांति, राजकुमारी देवी, प्रीतमा और ममता आदि रहे।

हिंदी हिन्दु...