रामपुर, जनवरी 24 -- करोड़ों रुपये की लागत से तैयार गांधी समाधि से मुरादाबाद हाईवे को जोड़ने के लिए तैयार किए गए बाईपास की हालत खराब है। पांच किलोमीटर के बाईपास पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिसकी वजह से यहां अंधेरे में ही वाहनों को गुजरना पड़ रहा है, जिससे हादसे की भी आशंका है। इन सबके बाद भी सरकारी तंत्र इस मार्ग की हालत को ठीक करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। शहर का दिल कही जाने वाली गांधी समाधि से एक रास्ता मुरादाबाद को जोड़ता है। पांच किलोमीटर के बाईपास का निर्माण करीब एक दशक पहले कराया गया था। मार्ग का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन लाइटें लगवाना अफसर भूल गए। दरअसल इस रोड पर दो इंटर कॉलेज व निजी अस्पतालों के साथ ही बरातघर भी हैं। इसके अलावा यहां नई कॉलोनी भी विकसित हो रही है। यह गांधी समाधि से मुरादाबाद मार्ग पर स्थित कोसी पुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.