बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। प्रदेश सरकार द्वारा भूतपूर्व प्रसिद्ध खिलाड़ियों एवं पहलवानों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत एक और खिलाड़ी को सहायता प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई है। इसी क्रम में शहर के राजेंद्र नगर निवासी भूतपूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित कुमार को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। अमित कुमार ने आत्या-पात्या खेल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया है। उन्हें अब छह हजार रुपये प्रतिमाह की दर से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। शासन की ओर से दिए गए निर्देश का खिलाड़ियों ने स्वागत करते हुए इससे भूतपूर्व खिलाड़ियों को सम्मान के साथ आर्थिक संबल मिलने व खेल क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता मिलने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...