बोकारो, मई 27 -- बोकारो जिले के कसमार निवासी शिवशीष चौबे उर्फ चिगु चौबे (58 वर्षीय) का निधन हृदयाघात से हो गया। वे बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे के नाती थे। बोकारो के सेक्टर चार के सिटी सेंटर स्थित आवास में हृदयाघात से उनका निधन हुआ। मंगलवार को कसमार के खाँजो नदी स्थित श्मशान घाट में उनका दाह संस्कार किया जाएगा। बताया जाता है कि उन्होंने 1996 में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस पार्टी के तिवारी गुट से चुनाव भी लड़ा था। साथ हीं लंबे समय तक ट्रेड यूनियन से जुड़े रहे। वे ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। उन्होंने भले ही कॉंग्रेस पार्टी में बड़ी सांगठनिक जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन बड़े बड़े स्तर के राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय नेताओं के साथ मजबूत पहचान रही है। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.