विकासनगर, फरवरी 2 -- प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा संजय तोमर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जौनसार बाबर के भूठ गांव में तीन राजमिस्त्रियों की संदिग्ध मौत के मामले में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रकरण की जांच एसएसपी के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में कराए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने प्रकरण में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में संजय तोमर ने बताया कि बताया कि 7 दिसंबर 2025 को संदीप निवासी पट्यूड़, प्रकाश एवं संजय निवासी डिरनाड़ की मृत्यु को प्रशासन गैस सिलेंडर लीकेज बता रहा है, जबकि मृतकों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान, एक का हाथ टूटा होना एवं परिजनों को मिली धमकियां इस घटना को सुनियोजित हत्या की ओर संकेत करती हैं। संजय तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उक्त प्रकरण में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी...