गया, जनवरी 20 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा मंगलवार को विभाग के संस्थापक स्व. भूवनेश्वर प्रसाद की स्मृति में "भूवनेश्वर प्रसाद स्मृति व्याख्यान" का आयोजन किया गया। विभाग के सभागार में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्व. प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी। विभागाध्यक्ष प्रो. उपेन्द्र कुमार ने स्वागत भाषण में स्व. प्रसाद के शैक्षणिक योगदान को रेखांकित करते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। संस्थापक स्व. प्रसाद के पुत्र एवं एनएसयू जमशेदपुर के पूर्व कुलपति प्रो. अरविन्द कुमार सिन्हा ने अपने पिता के जीवन, आदर्शों और विभाग के विकास में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. राणा पीबी सिंह ने "पवित्र स्थल और परिदृश्य ज...