गढ़वा, अप्रैल 22 -- गढ़वा, संवाददाता। आबादी बढ़ने के साथ भूगर्भ जल का दोहन लगातार जारी है। जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। वनीकरण के मामले में राज्यभर में गढ़वा में सबसे अधिक क्षेत्र बढ़ा है। वर्ष 1919 में 1391 वर्ग हेक्टेयर में वनक्षेत्र था। वहीं 2021 में बढ़कर यह 1431.72 वर्ग हेक्टेयर में हो गया। इस तरह जिले में करीब 40 वर्ग हेक्टेयर वनक्षेत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उसके बाद भी साल दर साल गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर भी लगातार नीचे गिर रहा है। आईएसएफआर की रिपोर्ट के मुताबिक 2001 से 2023 के बीच वन क्षेत्र में 39 हेक्टेयर की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक का बेतहाशा उपयोग भी पर्यावरण पर प्रतिकुल असर डालता है। पीएचइडी के अनुसार जलस्तर में गिरावट के कारण कई इलाके ड्राइजोन के तौर पर चिन्हित किए गए हैं। गढ़वा में 77...