पिथौरागढ़, मार्च 20 -- बेस अस्पताल के मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालन के बाद वहां हो रहे निर्माण कार्यों के लिए भूगर्भीय जांच नहीं कराने व मुख्य भवन के समीप भूस्खलन से पैदा हुए खतरे पर उक्रांद ने नाराजगी जताई है। कहा है कि पहले से बनाए गये भवनों की सुरक्षा को लेकर शीघ्र ठोस काम नहीं किया गया तो उक्रांद आंदोलन करेगा। उत्तराखण्ड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर पुनेड़ा ने कहा है कि करोड़ों के कामों का निर्माण लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है। कहा कि मेडिकल कॉलेज के एसो. अस्पताल के समीप जिस तरह से नया निर्माण मुख्य भवन की सुरक्षा को ध्यान में रखे बिना ही किया गया यह गंभीर लापरवाही का प्रमाण है। कहा कि पहले पहाड़ी में सबसे ऊपर निर्माण कर बाद में निचले हिस्से में खुदाई करना खतरनाक है। इसके बावजूद ऐसा करने वाली निर्माण एंजेंसी के लापरवाह अधिकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.