नोएडा, फरवरी 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। कंपनी के प्रतिनिधि समेत दो लोगों ने भूखंड दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से चार लाख 61 हजार रुपये की ठगी कर ली। शिकायत पर सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली के आरके पुरम निवासी अभिनव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने एक प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट में भूखंड खरीदने के लिए आवेदन किया था। भूखंड उन्हें मेसर्स निया कंस्ट्रक्शन से मिलना था। आरोप है कि उन्हें नोएडा के ग्राम सफीपुर में भूखंड दिलाने का भरोसा दिया गया। इस दौरान आरोपी पक्ष के रविंद्र अग्रवाल ने उनसे किस्तों में चार लाख 61 हजार रुपये ले लिए। 19 जनवरी 2016 को बुकिंग के तौर पर 11 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके बाद 21 जनवरी 2016 को 1.25 लाख रुपये, 29 जनवरी को 1.75 लाख रुपये, 29 फर...