पूर्णिया, जनवरी 30 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं सुरक्षा उपायों को लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ-साथ आम लोगों को भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करना था। रैली में संस्थान के छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकगण भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में भूकंप सुरक्षा से संबंधित स्लोगन लिखे पोस्टर और बैनर लेकर संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण किया और लोगों को आपदा के समय सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो. संतोष कुमार चौधरी, प्रो. नवीन कुमार, प्रो. प्रणय रंजन, प्रो. विपुल कुमार तथा प्रो. ...