गोपालगंज, जनवरी 29 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा भूकंप सुरक्षा पखवारा के तहत मांझा प्रखंड के मिश्रवलिया, आदमापुर व बंगरा गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोक कल्याण सेवा आश्रम के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों को भूकंप सुरक्षा के संबंध में कई जानकारियां दीं। आम जनों को नाटक के माध्यम से यह भी बताया गया कि भूकंप सुरक्षा के बाद सामाजिक सहयोग जरूरी होता है ,इसलिए आपस में सामुदायिक भागीदारी होनी चाहिए। भूकंप सुरक्षा से बचाव के समय अपने सूझ-बूझ का प्रयोग कर संकट से सामना किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.