मुंगेर, जनवरी 16 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 15 जनवरी 1934 को मुंगेर में आए विनाशकारी भूकंप में मारे गये लोगों को 92 वीं बरसी पर गुरुवार को श्रद्धाजंलि दी गई। भूकंप दिवस समिति की ओर से विजय चौक बेकापुर में श्रद्धाजंलि सभा किया गया एवं दो मिनट का मौन रखकर भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धाजंलि दी गई। साथ ही उस तरह की प्रलंयकारी भूकंप से मुंगेर के लोगों की रक्षा करने की ईश्वर से प्रार्थना की गयी। श्रद्धाजंलि के बाद हर वर्ष की तरह नारायण सेवा के तहत करीब एक हजार गरीबों को भोजन कराया गया। भूकंप दिवस को लेकर विजय चौक की अधिकांश दुकानें बंद रही। नारायण भोज कार्यक्रम में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, मेयर कुमकुम देवी, डिप्टी मेयर खालिद हुसैन, ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन, अमरनाथ केसरी, शुभंकर झा, निर्मल जैन, राजेश कुमार, संजय कुमार बब्ल...