नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच मीरपुर में चल रहे टेस्ट मैच को शुक्रवार सुबह भूकंप की वजह से कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। हालांकि झटके बहुत तेज नहीं थे तो जल्द ही मैच बहाल हो गया। शुक्रवार को बांग्लादेश और भारत के पूर्वी हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत में पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारतीय समयानुसार सुबह 10:08 पर झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। बांग्लादेश में भूकंप से जान-माल का नुकसान भी हुआ है। अभी तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। भूकंप के झटके जब महसूस हुए तब बांग्लादेश में सुबह के 10 बजकर 38 मिनट हो रहे थे। मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में हो रहे टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सत्र चल रहा था। भूकंप जब आया तब आयरलैंड की पारी का 56वां ओवर चल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.