हाथरस, सितम्बर 23 -- हाथरस। शहर के इगलास रोड स्थित माधव बिहार कॉलोनी निवासी भुवनेश वार्ष्णेय पुत्र प्रवीण कुमार वार्ष्णेय ने दिल्ली में हुए इंडियन फैशन नाइट सीजन 9 में जलबा दिखाया। कार्यक्रम का आयोजन होटल ग्रांड वेटिडिएंट में अथर्व ग्रुप प्रेजेंट इंडियन डिजाइनर फैशन नाइट ने किया। जिसके ऑर्गेनाइजर विकास शर्मा रहे। यहां पर भुवनेश ने मॉडलिंग में अपना स्पेशल वॉक करके सबका दिल जीता और अवॉर्ड जीत के हाथरस का नाम रोशन किया। भुवनेश ने पहली वॉक डिजाइनर रिहान खान की कम्पनी एआर मोबाइल स्पेयर पार्ट्स का एड किया। दूसरी वॉक अरहान खान डिजाइन की स्पेशल ड्रेस पहन कर अपनी स्पेशल वॉक की। जिसमें सेलिब्रिटी गेस्ट नागिन सीरियल फेम महक चहल आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.