मुंगेर, दिसम्बर 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बुधवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में यहां की पुलिस ने मुंगेर जिला के ईस्ट कॉलोनी जमालपुर के दो शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास भारी संख्या में मुंगेर निर्मित अवैध हथियार बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों में ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर निवासी सुनील कुमार का पुत्र अविनाश कुमार और एक पिंटू कुमार है। भुवनेश्वर पुलिस ने जब इनकी गिरफ्तारी अवैध हथियार के साथ की, तो उनके पास से आधार कार्ड में अंकित बिहार के मुंगेर जिला की जमालपुर स्थित बड़ी आशिकपुर पता पर जमालपुर पुलिस से संपर्क किया। तथा इसकी पुष्टि करायी। हालांकि इस घटना की पुष्टि करने में जमालपुर व भुवनेश्वर की पुलिस कतराती रही। हालांकि भुवनेश्वर पुलिस ने अपना नाम नहीं प्रकाशित करने पर बताया कि क्षेत्...