मैनपुरी, जनवरी 9 -- घिरोर। कस्बा में हिंदू सम्मेलन को लेकर समिति का गठन किया गया। गुरुवार देर शाम कस्बा के एक मैरिज होम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। भुवनेंद्र जैन को राष्ट्र रक्षा हिंदू सम्मेलन समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं पवन गुप्ता को सचिव की जिम्मेदारी मिली। बैठक में सह विभाग कार्यवाह राहुल ने कहा कि 100 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संघ को समाज से सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना है। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बैठक में समिति के नाम पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से राष्ट्र रक्षा हिंदू सम्मेलन समिति नाम तय किया गया। जिसके बाद समिति की कार्...