रामगढ़, फरवरी 15 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की बैठक शनिवार को भुरकुंडा रिवर साइड स्थित सरना स्थल में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के संरक्षक दर्शन गंझू और संचालन संतोष उरांव ने किया। इसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रकृति का पर्व सरहुल हर्षोल्लाह से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया 1 अप्रैल को सरना स्थल में पूरे विधि-विधान से सरना माता की पूजा होगी। वहीं 2 अप्रैल को मिलन समारोह के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में रितिका भोक्ता, जॉस्फिन डिक्रूज, रासेल तिग्गा, रावेल एक्का, मिथिलेश टुड्डू, देवलाल पाहन, देव बेदिया, राजेंद्र मुंडा, बिगल करमाली आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.