रामगढ़, जुलाई 3 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा में बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव आरके रवि, सुमन सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेश मंडा, उपाध्यक्ष वृजलाल बेदिया, जिला सचिव रंजीत यादव, निवारण सिंह, रामप्रवेश सिंह, अर्जुन करमाली, कारू यादव, मंटू राम, महेंद्र ठाकुर, विशाल कुमार, कमलेश बेदिया, अजीत मुंडा आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...